सीएम योगी के गोंडा दौरे को लेकर तैयारियां शुरू:टॉमसन इंटर कॉलेज के मैदान में लगाया जा रहा टेंट, डीएम और एसपी ने जायजा

Nov 25, 2026 - 18:26
0
सीएम योगी के गोंडा दौरे को लेकर तैयारियां शुरू:टॉमसन इंटर कॉलेज के मैदान में लगाया जा रहा टेंट, डीएम और एसपी ने जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 27 नवंबर को प्रस्तावित गोंडा दौरे और टैबलेट वितरण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टॉमसन इंटर कॉलेज) के मैदान में भव्य जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए सैकड़ों मजदूर दिन-रात काम में जुटे हैं। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे डीएम रमेश रंजन और एसपी अभिषेक झा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय से सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। 41 हजार छात्र-छात्राओं को बांटे जाएंगे टैबलेट इस कार्यक्रम में गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर और बहराइच के करीब 41 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस पहुंचाने के लिए 900 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है या अंतिम वर्ष में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों से युवाओं को टैबलेट वितरित करेंगे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन को अलग-अलग सौंपी गई है। टेंट, मैट और कुर्सियों की व्यवस्था में जुटे मजदूर कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर टेंट लगाने के साथ मैट बिछाने, कुर्सियां लगाने और लाइटिंग का काम किया जा रहा है। तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए सैकड़ों कारीगर और मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। डीएम बोले- कल शाम तक पूरी होंगी तैयारियां डीएम रमेश रंजन ने बताया कि 27 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित टॉमसन इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। यहां वह 41 हजार से अधिक युवाओं को टैबलेट वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने, मैट बिछाने, कुर्सियां लगाने और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं। सभी व्यवस्थाएं गुरुवार शाम तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और विद्यार्थियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User