अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री को रोकने की बात गलत कही:गोंडा में बृजभूषण बोले- राहुल 5 मिनट में मोदी को देशद्रोही साबित कर देंगे

Nov 07, 2026 - 14:19
0
अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री को रोकने की बात गलत कही:गोंडा में बृजभूषण बोले- राहुल 5 मिनट में मोदी को देशद्रोही साबित कर देंगे
गोंडा के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अमित शाह के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव की ओर से कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के उत्तर प्रदेश आने को लेकर किए गए विरोध पर बृजभूषण ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसा कहा है तो उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। धीरेंद्र शास्त्री के आने का विरोध करना गलत है। वहीं, राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती और अमित शाह की ओर से राहुल गांधी को जवाब देने की चुनौती पर भी बृजभूषण ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 5 मिनट में मोदी जी को देशद्रोही साबित कर देंगे। अब पढ़िए क्या-क्या कहा- धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करना गलत अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री के उत्तर प्रदेश आने में रोक लगाने की मांग पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- ऐसा नहीं कहना चाहिए। यह गलत है। राहुल 5 मिनट में मोदी को देशद्रोही साबित कर देंगे राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिबेट की चुनौती देने और अमित शाह की ओर से राहुल गांधी को चुनौती दिए जाने पर बृजभूषण ने कहा कि अमित शाह को भी राहुल गांधी से डिबेट करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- सौभाग्य से राहुल गांधी सांसद भी हैं और नेता प्रतिपक्ष (LoP) भी हैं। वह पांच मिनट में मोदी जी को देशद्रोही साबित कर देंगे। हम संसदीय कार्य मंत्री से आग्रह करेंगे कि राहुल और उनकी पार्टी को पांच दिन का समय दिया जाए। वह जितने आरोप लगाना चाहें, लगा दें। इसके बाद पार्टी की तरफ से उन आरोपों का जवाब दे दिया जाएगा। चौराहे पर डिबेट की व्यवस्था संविधान में नहीं बृजभूषण ने कहा कि अगर राहुल गांधी को कोई आरोप साबित करना है तो उन्हें संसद में अपनी बात रखनी चाहिए। जिस जगह पर बोलने का अधिकार है, वहां वे अपनी बात नहीं रखते और चौराहे पर डिबेट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा- भारत के संविधान में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि लोग चौराहे पर डिबेट करें। अगर डिबेट करनी है तो संसद में करें। उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। अगले 10-15 दिन में संसद का सत्र शुरू होने वाला है। उन्हें अपनी बात वहीं रखनी चाहिए। राहुल गांधी, अमित शाह की चुनौती स्वीकार नहीं कर रहे हैं, इसपर बृजभूषण ने कहा कि राहुल भाजपा के किसी भी सांसद से डिबेट नहीं कर पाएंगे। अमित शाह और मोदी बहुत बड़ी चीज हैं पूर्व सांसद ने आगे कहा- अमित शाह तो बहुत बड़ी चीज हैं और मोदी तो बहुत बड़ी चीज हैं। आपको डिबेट करनी है तो संसद के अंदर करनी पड़ेगी। उनकी बातों का जवाब देने के लिए हर व्यक्ति सक्षम है। दीपोत्सव पर बोले- बताया जा रहा है कि 30 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह भी अच्छा है। लोग परेशान हैं, जनता परेशान है, यह भी अच्छा है। बाजार नकली खाद्य पदार्थों से भरा बृजभूषण ने मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली घी-पनीर के कारोबार पर कहा कि बाजार में नकली खाद्य पदार्थों की भरमार है। बड़ी-बड़ी ब्रांडेड कंपनियां भी मिलावट करके अपना सामान बेच रही हैं। जनता के पास दूसरा विकल्प नहीं है, इसलिए मजबूरी में वही सामान खरीद रही है। उन्होंने कहा- अगर सही तरीके से जांच की जाए तो हर चौराहे पर नकली पनीर बनाने और बेचने वालों की दुकानें मिल जाएंगी। बाजार में मिलावट का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- अखिलेश-डिंपल यादव रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे:सपा नेता की अफसर पत्नी ने नौकरी छोड़ी, सीतापुर से चुनाव लड़ सकती हैं यूपी की राजनीति से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने बताया कि अखिलेश के साथ डिंपल यादव और बच्चे भी रहेंगे। पूरा परिवार हनुमानगढ़ी में भी माथा टेकेगा। साधु-संतों से मुलाकात करेगा। पूरी खबर पढ़ेंः-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User