अम्बेडकरनगर में बारिश के कारण स्कूल बंद:डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया

Sep 25, 2026 - 21:03
0
अम्बेडकरनगर में बारिश के कारण स्कूल बंद:डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया
अंबेडकरनगर में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने शनिवार, 26 सितंबर को जिले के सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को यह आदेश जारी किया गया। प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक, मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 26 सितंबर को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसमें सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधनों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते शनिवार को जिले में सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User