चित्रकूट अस्पताल के प्रसूता वार्ड में समाजसेविका ने देखी गंदगी:महिलाओं को फल बांटे, अवैध वसूली की शिकायत पर जांच की मांग की
समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने शनिवार को चित्रकूट जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड का दौरा किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का हालचाल जाना और उन्हें फल व पौष्टिक आहार दिए। इस दौरान उन्होंने वार्ड में साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताई। अर्चना उपाध्याय ने कहा कि बारिश में संक्रमण का खतरा अधिक होता है। प्रसूता महिलाओं और नवजात बच्चों को बचाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। निरीक्षण में कुछ बेड की चादरें गंदी मिलीं। उन्होंने सीएमओ से मिलकर सुधार की मांग करने की बात कही। अस्पताल में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आईं। कुछ लोगों ने समाजसेविका से इसकी जांच और कार्रवाई की मांग की। अर्चना उपाध्याय ने इसे गंभीर मामला बताया और अधिकारियों के सामने रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में महिलाओं को बेहतर सुविधा, स्वच्छ माहौल और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)