अमरोहा में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:अमरोहा में गोमांस पर बवाल, दरोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड, दिवाली पर देर रात तक आतिशबाजी

Nov 09, 2026 - 12:33
0
अमरोहा में आज अखबार नहीं, पढ़िए कल की बड़ी खबरें:अमरोहा में गोमांस पर बवाल, दरोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड, दिवाली पर देर रात तक आतिशबाजी
अमरोहा में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दीपावली मनाई गई। लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा की और आतिशबाजी की। मिठाई और उपहार देकर एक-दूसरे को बधाई दी। बच्चों में आतिशबाजी को लेकर उत्साह रहा। लोग घर-घर जाकर एक-दूसरे से मिले और दीपावली की खुशियां साझा कीं। सुरक्षा के लिए पुलिस और दमकल की टीमें अलर्ट रहीं। पूरी खबर पढ़ें अमरोहा में गोमांस पर बवाल, दरोगा समेत 3 पुलिसवाले सस्पेंड अमरोहा में ई-रिक्शा में गोमांस मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की। सड़क पर पलट दिया। गोमांस के टुकड़े सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान एक कार्यकर्ता गाय का कटा हुआ अंग हाथ में लेकर छाती पीट-पीटकर रोने लगा। पूरी खबर पढ़ें आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में आग लगी मंडी धनौरा के कंचन बाजार में रविवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच बिजली ठेकेदार सुमित अग्रवाल के गोदाम में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग आतिशबाजी की चिंगारी से लगी। गोदाम में रखे बिजली केबल, पुराने मीटर और बड़ी संख्या में नए मीटर जल गए। आग और धुएं को देखकर बाजार में लोग जमा हो गए। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User