सीतापुर में दिवाली पर पटाखों से 19 लोग झुलसे:घायलों में 9 बच्चे शामिल, एक बच्चे की आंख में गंभीर चोट; लखनऊ रेफर
सीतापुर में दीपावली पर आतिशबाजी की खुशियां कई परिवारों के लिए दर्द में बदल गईं। रविवार मध्यरात्रि करीब 12 से 2 बजे के बीच पटाखे जलाते समय जिले में 9 बच्चों सहित 19 लोग झुलसकर घायल हो गए। इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों के बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई। इनमें एक बच्चे की आंख में गंभीर चोट आने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक साल की बच्ची से लेकर बुजुर्ग तक झुलसे जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात लोग घरों और मोहल्लों में पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान कई जगह बच्चे पटाखों की चपेट में आकर झुलस गए। देखते ही देखते घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। एक ही रात में पटाखों से झुलसे 19 लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें एक साल की मासूम से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। घायलों में सिद्धांत (7), रोशनी (7), अनिरुद्ध (8), आरव (13), आयुष (12), मान्या कनौजिया (1), रेनू (16), रामबालक (35), रेखा (50), उत्तम तिवारी (50), हरेराम (16), पुष्कर (20), कृष्ण (13), मोहित (18), आनंद (31), हरकेश (30), लालता (36), श्रेया (2), राजू (12) पुत्र छोटू निवासी जवाहरपुर रामकोट और यश ठाकुर निवासी धदनामऊ समेत अन्य लोग शामिल हैं। बच्चे की आंख में गंभीर चोट, लखनऊ रेफर डॉक्टरों के अनुसार, जवाहरपुर निवासी राजू की आंख में पटाखे से गंभीर चोट आई थी। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दीपावली की रात पटाखों से झुलसने के इतने मामले सामने आने से अस्पताल में भी काफी हलचल रही। आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही ने कई परिवारों की त्योहार की खुशियों को फीका कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)