सप्ताहिक बंदी पर भी खुला कानपुर चिड़ियाघर:दीपावली की छुट्टी के चलते जू प्रशासन ने जताई भीड़ की उम्मीद
दीपावली के बाद आज सोमवार को अगर आप परिवार और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। नवाबगंज स्थित कानपुर प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) आज साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद दर्शकों के लिए खुला है। दीपावली के बदा छुट्टी के दिन चिड़ियाघर प्रशासन ने इसे खोलने का फैसला लिया है। प्राणि उद्यान प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सोमवार 9 नवंबर को चिड़ियाघर सामान्य दिनों की तरह दर्शकों के लिए खुला रहेगा। निदेशक कन्हैया पटेल ने बताया कि दीपावली और गोवर्धन पूजा के त्योहार को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोग छुट्टी के दिन अपने परिवार के साथ घूमने का आनंद ले सकें। देखिए 3 तस्वीरें… बच्चों के साथ देख सकेंगे वन्यजीव
त्योहार के मौके पर चिड़ियाघर पहुंचने वाले दर्शकों को विभिन्न वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। खासकर बच्चों के लिए यह सैर मनोरंजन के साथ सीखने का भी अच्छा अवसर होगी। यहां वे अलग-अलग वन्यजीवों को देखकर प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। शेर की दहाड़ आज भी सुनेगें दर्शक सभी कर्मचारियों की सप्ताहिक छुट्टी रद्द कर दी गई है। यहां तक सुरक्षा कर्मियों से लेकर अधिकारी और वन्य जीवों के बाड़ों की देख-रेख करने वाले भी आज अवकाश पर नहीं रहेंगे। चिड़ियाघर प्रशासन को उम्मीद है कि आज दर्शकों की अधिक भीड़ हो सकती है। छुट्टी के दिन घूमने वालों को मिलेगी राहत
सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण आमतौर पर चिड़ियाघर बंद रहता है, लेकिन गोवर्धन पूजा के चलते प्रशासन ने इस बार बंदी में छूट दी है। इससे उन परिवारों को राहत मिलेगी, जो त्योहार की पूजा-पाठ और पारिवारिक आयोजनों के बाद घूमने का कार्यक्रम बना रहे हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि छुट्टी और त्योहार के चलते चिड़ियाघर में दर्शकों की अच्छी भीड़ पहुंच सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)