अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र:6.80 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा, 5-5 MVA क्षमता के 2 ट्रांसफार्मर लगेंगे

Nov 11, 2026 - 07:51
0
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र:6.80 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा, 5-5 MVA क्षमता के 2 ट्रांसफार्मर लगेंगे
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की तैयारी तेज हो गई है। शहजादपुर के गौहन्ना बाईपास पर नए बिजली उपकेंद्र का निर्माण शुरू होने के बाद अब राजेसुल्तानपुर में भी नया उपकेंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने इसके लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे प्रस्तावित बिजली उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए तेंदुआइकला बिजली उपकेंद्र से 13 किलोमीटर लंबी 33 केवी विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। इससे राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति की अलग व्यवस्था हो सकेगी। 35 गांवों को तेंदुआइकला से मिलती है बिजली वर्तमान में तेंदुआइकला बिजली उपकेंद्र से निकसपुर, सिंघल पट्टी, कम्हरिया, जहांगीरगंज, गिरैया बाजार और राजेसुल्तानपुर समेत करीब 35 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और बिजली की मांग में इजाफे से मौजूदा व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में नया उपकेंद्र बनने से तेंदुआइकला उपकेंद्र का भार कम होगा और राजेसुल्तानपुर समेत आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजेसुल्तानपुर में नए बिजली उपकेंद्र के निर्माण के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User