कानपुर जू में मंगलवार को दर्शकों ने तोड़ा रिकार्ड:4,653 दर्शक पहुंचे, ₹3,21,755 की टिकट बिकी, चिड़ियाघर इंट्री की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू

Nov 11, 2026 - 07:51
0
कानपुर जू में मंगलवार को दर्शकों ने तोड़ा रिकार्ड:4,653 दर्शक पहुंचे, ₹3,21,755 की टिकट बिकी, चिड़ियाघर इंट्री की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू
दीपावली की छुट्टी का असर कानपुर चिड़ियाघर में देखने को मिला। मंगलवार को जू में दर्शकों की रिकॉर्ड भीड़ पहुंची। सुबह से शुरू हुआ दर्शकों के आने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। मंगलवार को कुल 4653 लोगों ने चिड़ियाघर पहुंचकर वन्यजीवों का दीदार किया। इससे जू प्रशासन को टिकट बिक्री से 3 लाख 21 हजार 755 रुपए का रेवेन्यू मिला। मंगलवार को 4653 दर्शकों ने खरीदे टिकट चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को कुल 3872 वयस्क और 781 बच्चों ने टिकट खरीदे। दीपावली की छुट्टी के चलते सुबह से ही जू में भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शाम 5 बजे तक लगातार दर्शक पहुंचते रहे। एक दिन में हुई टिकट बिक्री से जू को 3,21,755 रुपए की कमाई हुई। ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई, 50 हजार की टिकट बिकी कानपुर चिड़ियाघर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो गई है। अब दर्शक घर बैठे ही टिकट बुक कर सकते हैं। मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से करीब 50 हजार रुपए के टिकट बिके। इससे दर्शकों को टिकट काउंटर पर लाइन लगाने से भी राहत मिल रही है। शेर और कोईपू को देखने में दिखा उत्साह चिड़ियाघर पहुंचने वाले दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्साह शेर को देखने को लेकर रहा। खासकर बच्चों में शेर को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। इसके अलावा साउथ अमेरिकन कोईपू यानी ब्रेवर्स रैट भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। चिड़ियों को देखने के लिए भी बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। दो दिन में 4.13 लाख रुपए का राजस्व दीपावली की छुट्टी के चलते सोमवार और मंगलवार दोनों दिन चिड़ियाघर में अच्छी भीड़ रही। सोमवार को 1900 दर्शक पहुंचे थे, जिनसे जू को 92 हजार रुपए का राजस्व मिला। वहीं मंगलवार को 4653 दर्शकों ने पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया। इस तरह दोनों दिनों में 6500 से अधिक दर्शक कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे। टिकट बिक्री से जू को कुल 4 लाख 13 हजार 755 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। छुट्टियों के दौरान दर्शकों की भीड़ को देखते हुए जू प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User