हमीरपुर के राठ डिपो की बस ढाबे में घुसी:बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हुआ हादसा; संचालक ने नुकसान की भरपाई मांगी
हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र में धनौरी गांव के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे राठ डिपो की बस सड़क किनारे बने ढाबे में घुस गई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास हुआ। बस की टक्कर से ढाबा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ढाबे में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। ढाबा संचालक अरिमर्दन सिंह ने बताया कि बस की टक्कर से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने रोडवेज प्रबंधन से नुकसान की भरपाई और राहत राशि देने की मांग की है। अरिमर्दन सिंह राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के रहने वाले हैं। चालक के नशे में होने का लगाया आरोप अरिमर्दन सिंह के मुताबिक, बस में कोई सवारी नहीं थी और चालक अकेला था। ढाबे पर मौजूद लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि बस चालक शराब के नशे में था। स्टेयरिंग जाम होने से हादसे की बताई वजह रोडवेज डिपो इंचार्ज निखिल वर्मा ने बताया कि बस हमीरपुर से राठ जा रही थी। बस गर्म होने के कारण बिवांर में खराब हो गई थी। इसके बाद बस की सवारियों और परिचालक को दूसरी बस से राठ भेज दिया गया था। चालक को बस वहीं खड़ी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह बस लेकर राठ जा रहा था। जांच के बाद चालक पर होगी कार्रवाई निखिल वर्मा के अनुसार, चालक ने बताया कि स्टेयरिंग जाम होने के कारण बस ढाबे में घुस गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)