माइनर की पटरी टूटने से खेतों में भरा पानी:ललितपुर में सिंचाई विभाग ने मरम्मत शुरू किया

Nov 26, 2026 - 11:56
0
माइनर की पटरी टूटने से खेतों में भरा पानी:ललितपुर में सिंचाई विभाग ने मरम्मत शुरू किया
ललितपुर जिले के तालबेहट ब्लॉक के करेंगा गांव में माइनर की पट्टी टूटने से किसानों के खेतों में पानी भर गया। घटना 24 नवंबर की सुबह करीब 4 बजे हुई। किसानों ने गुरुवार सुबह इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। राजघाट बांध से निकली एलआरसी नहर तालबेहट इलाके से गुजरती है। इसी नहर से करेंगा गांव के लिए माइनर निकाली गई है। माइनर की पट्टी की मिट्टी कटने से पानी खेतों में पहुंचा। किसानों ने खेतों में फसल बो रखी है और पानी भरने से उन्हें नुकसान की आशंका है। राजघाट निर्माण खंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि माइनर की मरम्मत शुरू कर दी गई थी और गुरुवार दोपहर तक काम पूरा हो गया। 25 नवंबर से मरम्मत का काम शुरू किया सहायक अभियंता संजय मिश्रा और अवर अभियंता विजय सिंह राणा ने बताया कि मिट्टी टूटने की जानकारी मिलने के बाद 25 नवंबर से मरम्मत का काम शुरू किया गया था। अधिकारियों ने आशंका जताई कि किसी ने कुलावा बनाने के लिए माइनर की पट्टी की मिट्टी काटी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User