हापुड़ में अंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ा, गांव में नाराजगी:अंबेडकर भवन में दूसरी प्रतिमा लगवाई जाएगी, दर्ज होगा मुकदमा
हापुड़ के पीरनगर सूदना गांव में अंबेडकर भवन में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया गया। गुरुवार सुबह लोगों ने चश्मा टूटा देखा तो गांव में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सुबह साढ़े 8 बजे टूटा मिला चश्मा जानकारी के अनुसार, गांव के अंबेडकर भवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे लोगों ने प्रतिमा का चश्मा टूटा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया सूचना मिलने पर CO दीपक चतुर्वेदी और थाना प्रभारी पारस मलिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया। घटना के बाद बाबा साहब की दूसरी मूर्ति बनवाई जा रही है। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दूसरी मूर्ति लगवाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)