AOM सुसाइड मामला,NCRMU का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी:काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, शाम को निकाला कैंडल मार्च

Nov 06, 2026 - 03:20
0
AOM सुसाइड मामला,NCRMU का चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी:काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, शाम को निकाला कैंडल मार्च
आगरा रेल मंडल में सीनियर DOM कुलदीप मीना के खिलाफ NCRMU का विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को लाल झंडे की यूनियन ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने दिन में काली पट्टी बांधकर काम किया और शाम को कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और NCRMU के महामंत्री आरडी यादव के निर्देशन में यह आंदोलन चल रहा है। यूनियन का आरोप है कि सीनियर DOM कुलदीप मीना के अत्याचार और तानाशाही रवैये से परिचालन विभाग में भय का माहौल बना हुआ है। यूनियन AOM स्वर्गीय अभिषेक सिंह कुशवाहा के लिए न्याय की मांग कर रही है। गुरुवार को कंट्रोल ऑफिस के कर्मचारियों और NCRMU के पदाधिकारियों ने दिन में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। शाम को यूनियन कार्यालय से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के जरिए रेल प्रशासन का ध्यान मांगों की ओर खींचा गया। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक सीनियर DOM कुलदीप मीना का आगरा से ट्रांसफर नहीं होता और मामले की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सीनियर DOM के रहते कोई भी जांच निष्पक्ष होना मुश्किल है। NCRMU ने ठान लिया है कि आंख बंद कर बैठे प्रशासन को भी चैन से बैठने नहीं देंगे। यूनियन ने कहा कि स्वर्गीय अभिषेक सिंह कुशवाहा के लिए न्याय मिलने तक प्रतिदिन मंडल कार्यालय पर इसी तरह आंदोलन किया जाएगा। उम्मीद है कि रेल प्रशासन मांग के अनुरूप जांच समिति गठित करेगा और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय का तत्काल ट्रांसफर कर कर्मचारियों में व्याप्त भय के माहौल को खत्म करेगा। कैंडल मार्च में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, मंडल मंत्री सुकेश यादव, संयुक्त मंडल मंत्री नीरज परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष आरके चाहर, सहायक मंडल सचिव साजमा प्रवीन, प्रदीप कनौजिया, शाखा सचिव बृजपाल सिंह, अभिमन्यु वर्मा, पीसी मीना, महेश बघेल, सुरेश चंद सिकरवार, रविंद्र सिंह, आयुष यादव, असलम खान, बीएस लवानियां, विश्वेंद्र सिंह, रवि तिवारी, मनीष यादव, सचिन कश्यप, मोहन सिंह, अहसान खान, निजू कुमार, अरुण शर्मा, संदीप यादव, अशोक यादव, सतीश यादव, भूरी सिंह सहित सैकड़ों रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User