धनतेरस पर चार घंटे में 146 कारें बिकीं:देवरिया में 386 चार पहिया वाहनों की बुकिंग; हीरो एजेंसी पर 190 बाइक बिकीं

Nov 06, 2026 - 17:53
0
धनतेरस पर चार घंटे में 146 कारें बिकीं:देवरिया में 386 चार पहिया वाहनों की बुकिंग; हीरो एजेंसी पर 190 बाइक बिकीं
देवरिया में धनतेरस पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने की परंपरा के चलते सुबह से ऑटोमोबाइल एजेंसियों पर लोग पहुंचे। शाम 4 बजे तक 146 चार पहिया वाहन बिके और 386 वाहनों की बुकिंग हुई। दोपहिया वाहनों की एजेंसियों पर भी ग्राहक पहुंचे। हीरो की एजेंसी पर शाम 4:30 बजे तक 190 बाइक बिक चुकी थीं। सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। शहर के तनिष्क शोरूम में सुबह से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। शोरूम मैनेजर गोपाल निषाद ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आभूषण खरीद रहे हैं। चांदी के सिक्कों और अंगूठियों की मांग सबसे ज्यादा है। दूसरे आभूषण भी बिक रहे हैं। मोबाइल बाजार में भी ग्राहक पहुंचे। चौरसिया मोबाइल वर्ल्ड के प्रोपराइटर रामकृपाल चौरसिया ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार मोबाइल की बिक्री अच्छी है। सुबह से ही ग्राहक दुकान पर आ रहे हैं। इस बार आईफोन और सैमसंग के मोबाइल की मांग ज्यादा है। आईफोन-सैमसंग की मांग, शहर में लगा जाम धनतेरस पर मोबाइल बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। चौरसिया मोबाइल वर्ल्ड के प्रोपराइटर रामकृपाल चौरसिया ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार मोबाइल की बिक्री अच्छी है। सुबह से ही ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। आईफोन और सैमसंग के मोबाइल की मांग अधिक है। वहीं, बाजार में उमड़ी भीड़ से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने मालवीय रोड पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाई। सुभाष चौक पर बैरिकेडिंग कर कसया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया। चांदी के सिक्कों और अंगूठियों की मांग धनतेरस पर शहर के आभूषण शोरूम में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। तनिष्क शोरूम के मैनेजर गोपाल निषाद ने बताया कि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आभूषण खरीद रहे हैं। इस बार चांदी के सिक्कों और अंगूठियों की मांग अधिक है। इसके अलावा सोने के अन्य आभूषणों की भी खरीदारी हो रही है। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में रौनक बनी हुई है। शाम 5:50 से 7:47 बजे तक पूजा का मुहूर्त धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:50 बजे से 7:47 बजे तक रहेगा। आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि त्रयोदशी तिथि शुक्रवार सुबह 10:31 बजे से शनिवार सुबह 10:48 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल शाम 5:19 से 7:54 बजे तक है। इस दौरान यम दीपदान करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस पर शाम 5:50 से 7:47 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त धनतेरस पर शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। आचार्य यशवंत मिश्र ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार सुबह 10:31 बजे से शनिवार सुबह 10:48 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:50 से 7:47 बजे तक है। प्रदोष काल शाम 5:19 से 7:54 बजे तक रहेगा। इस दौरान यम दीपदान करना शुभ माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा से परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User