थाने के सामने व्यक्ति से रुपए लेते दिखे दरोगा, VIDEO:एसपी ने निलंबित कर विभागीय जांच के दिए आदेश
बस्ती के हर्रैया थाने के सामने सड़क पर एक व्यक्ति से रुपये और कागजात लेते वर्दीधारी उपनिरीक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। कुछ महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो वीडियो में उपनिरीक्षक वर्दी पहने थाने के सामने सड़क पर खड़े एक व्यक्ति से रुपये और कागजात लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कोई आवाज नहीं है। इसे कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो किसने और कब बनाया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव कुछ महीने पहले हर्रैया थाने में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बस्ती के थाना एएचटीयू में है। वीडियो की सत्यता की होगी जांच वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसपी ने उपनिरीक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच में वीडियो की सत्यता, रुपये लेने के कारण और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर उपनिरीक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)