बुलंदशहर के लख्खी मेले में निशुल्क चिकित्सा शिविर:झंडा चौक पर सेवा भारती की पहल, एसीएमओ ने किया उद्घाटन
बुलंदशहर के अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले प्रसिद्ध लख्खी मेले में गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेवा भारती की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। झंडा चौक पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे भारत माता पर पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर की शुरुआत की गई। शिविर मंगलवार सुबह 10 बजे तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन एसीएमओ डॉ. केपी सिंह, डॉ. केशव गोयल, डॉ. एस. कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. लाखन सिंह, प्रदीप पाठक, नगर संघचालक सुनील गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश शर्मा और अर्चना शर्मा सहित अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिलामंत्री नारायण देव मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय, जिला मीडिया प्रभारी अमरनाथ राय, कोषाध्यक्ष नितेश सैनी, सांसद प्रतिनिधि पवित्र कौशिक, मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य रामपाल और अध्यक्ष भूपेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)