अलीगढ़ में लोन के नाम पर साइबर ठगी:LT फाइनेंस का कर्मचारी बनकर ठगे 99,400, 1.10 लाख का लोन दिलाने का दिया था झांसा
महुआखेड़ा क्षेत्र में साइबर ठग ने खुद को LT फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर दो भाइयों से 99,400 रुपये ठग लिए। आरोपी ने 1.10 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर महुआखेड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66D में मुकदमा दर्ज किया है। तीन बार में खाते में ट्रांसफर कराए रुपये रहमतपुर गढ़मई निवासी धीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके और उनके भाई शीलेन्द्र कुमार के पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को LT फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया और 1.10 लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। उसकी बातों में आकर उन्होंने अलग-अलग बार में 79,400, 10 हजार और 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपी ने कुल 99,400 रुपये की ठगी कर ली। साइबर सेल में की थी शिकायत पीड़ित के मुताबिक, ठगी 11 नवंबर को हुई थी। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की, जहां कुछ रकम होल्ड कराए जाने की जानकारी मिली है। मामले में 23 नवंबर को महुआखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। मामले की विवेचना निरीक्षक संजीव सिंह चौहान कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)