दंपती की बाइक को डंपर ने मारी टक्कर,मासूम की मौत:आगरा में बेटे को दवा दिलाकर लौट रहे थे, मां की हालत नाजुक, पिता भर्ती
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी एक परिवार पर तेज रफ्तार डंपर ने सोमवार को कहर बरपा दिया। आगरा से अपने सात माह के बीमार बेटे को दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को पीछे से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सात माह के मासूम शिवाय की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां रश्मि और पिता सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दवा दिलाकर घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, गांव रामगढ़ निवासी सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी रश्मि के साथ सात माह के बेटे शिवाय को दवा दिलाने के लिए आगरा गए थे। बच्चे का उपचार कराने के बाद दंपती अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वे बरौली अहीर और श्यामो के बीच पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मासूम ने तोड़ा दम, मां का पैर बचाने के लिए डॉक्टर कर रहे प्रयास राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सात माह के मासूम शिवाय ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल मां रश्मि की हालत भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सक उनका पैर बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जबकि पिता सत्येंद्र सिंह भी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। दो साल की बहन से बिछड़ा इकलौता भाई इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी से संघर्ष कर रहे हैं और बेटे को खोने के गम में उनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने दो वर्षीय मासूम काव्या से उसका छोटा भाई हमेशा के लिए छीन लिया। परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ से पूरे गांव रामगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर चालक अमित कुमार निवासी डौकी को गिरफ्तार कर लिया है और डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)