औरैया में बाल विवाह के खिलाफ छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पीएम कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

Nov 26, 2026 - 16:18
0
औरैया में बाल विवाह के खिलाफ छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ:बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत पीएम कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम
औरैया की ग्राम पंचायत नगला जयसिंह स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय/पीएम कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ को बाल विवाह न करने और आसपास ऐसी घटनाओं को रोकने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कराया गया। बाल विवाह पर दो साल तक की कैद का प्रावधान जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के नेतृत्व और जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को बाल विवाह के नुकसान और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी बाल विवाह है। ऐसी शादी करना, करवाना या इसमें सहयोग देना दंडनीय अपराध है। इसके लिए दो साल तक की कठोर कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर कार्यक्रम में बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक नुकसान बताए गए। वक्ताओं ने कहा कि कम उम्र में शादी से बच्चों के भविष्य और शिक्षा पर असर पड़ता है। बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। लोगों से बाल विवाह रोकने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रजनी पांडेय, डीएमसी सपना राठौर, परामर्शदाता स्मृति सिंह, मल्टीपरपज अनूप कुमार और स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User