बोले अनिल राजभर- कांग्रेस संविधान सम्मान का ढोंग करती है:सिद्धार्थनगर में मंत्री ने बाबासाहेब को भारत रत्न देने में देरी पर कांग्रेस को घेरा
संविधान दिवस पर सिद्धार्थनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश के श्रम, रोजगार एवं सेवायोजन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कांग्रेस पर संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान का सम्मान करने का ढोंग करती है। कांग्रेस को अब बाबा साहब का संविधान याद आ रहा प्राथमिक विद्यालय सनई के औचक निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का विरोध किया और बाबा साहब के खिलाफ साजिश की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से पीछे होने के बाद कांग्रेस को बाबा साहब का संविधान याद आ रहा है। राजभर ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकारों ने देश में करीब 100 बार चुनी हुई सरकारें हटाईं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान लागू नहीं होने दिया। भारत रत्न देने में देरी का मुद्दा उठाया राजभर ने बाबा साहब को भारत रत्न देने में हुई देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया और उनका अपमान किया। कांग्रेस के इस दिखावे को देश की जनता जानती है। बच्चों से पूछे पढ़ाई से जुड़े सवाल इससे पहले राजभर ने प्राथमिक विद्यालय सनई का औचक निरीक्षण किया और बच्चों की पढ़ाई परखी। उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, पढ़ने-लिखने और गणित से जुड़े सवाल पूछे। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई और मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)