अयोध्या में VIP कल्चर से जनता हो रही अपमानित:पवन पांडे बोले- अखिलेश यादव की सरकार बनी तो खत्म होगा VIP कल्चर
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अयोध्या के लोग परेशान हैं। सरकार ने रामनगरी में VIP कल्चर थोप दिया है। इसके चलते आम लोगों को परेशानी और अपमान का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे तक इससे प्रभावित हैं। पवन पांडे ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लाठी-डंडे मारकर लोगों को अपमानित करते हैं। बुलेट और अन्य वाहनों पर डंडे मारकर गाली-गलौज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या से VIP कल्चर खत्म किया जाएगा। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर किसी भी आम नागरिक को परेशानी नहीं होगी। पुलिस की मनमानी पर भी रोक लगेगी। सरकारी अधिकारियों के लिए नहीं, जनता के लिए होगा दीपोत्सव पवन पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनने पर अयोध्या में दीपोत्सव और धार्मिक आयोजन पहले की तरह होंगे। देवी-देवताओं से जुड़ी सभी परंपराओं का पालन किया जाएगा। दीपोत्सव पहले से भी अधिक सुंदर और व्यापक होगा। इसका केंद्र आम अयोध्यावासी होंगे, न कि सरकारी अधिकारी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की नीतियों से पूरा प्रदेश और अयोध्या परेशान है। छोटे-बड़े दुकानदार भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दीपोत्सव के दौरान 7 और 8 नवंबर को रास्ता बंद होने, और छोटे दुकानों को पुलिस द्वारा दुकान लगाने से रोक जाने से व्यापारी काफी नाराज दिखाई दिए। जिसको लेकर सपा नेता ने योगी सरकार और अव्यवस्थाओं को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव पवन पांडे ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार अयोध्या आएंगे। इस दौरान वे सरयू में स्नान करेंगे और हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। वे साधु-संतों से भी आशीर्वाद लेंगे। पवन पांडे ने दावा किया कि अखिलेश यादव के आगमन पर अयोध्या के साधु-संत उनका भव्य स्वागत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)