दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे फूफा हत्या:प्रतापगढ़ में शस्त्र लाइसेंस आर्थिक मदद पर परिजन माने

Nov 09, 2026 - 10:53
0
दो भाइयों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे फूफा हत्या:प्रतापगढ़ में शस्त्र लाइसेंस आर्थिक मदद पर परिजन माने
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे धुन्नू गांव के धोनू का पुरवा में दीपावली की रात आपसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि शराब के नशे में आपस में झगड़ रहे दो सगे भाइयों ने अपने पड़ोस में रहने वाले फूफा अमृतलाल पटेल को बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान एक आरोपी ने उन्हें आरसीसी सड़क पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9:30 बजे खूंटीलाल पटेल के बेटे रोहित पटेल और मोहित पटेल शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे। दोनों के घर के सामने ही अमृतलाल पटेल का घर है। भाइयों के बीच विवाद होता देख अमृतलाल उन्हें शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान रोहित और मोहित ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। रोहित ने अमृतलाल को सड़क पर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। मृतक अमृतलाल खेती-किसानी का काम करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक सहायता और जमीन का पट्टा दिए जाने की मांग उठाई। एसडीएम कुंडा से बातचीत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User