बागपत में गाड़ी सवार को लाठी-डंडों से पीटा:सीसीटीवी में दिखे करीब आधा दर्जन हमलावर; घायल का उपचार जारी, पुलिस जांच कर रही
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे गाड़ी से उतरे एक व्यक्ति को करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह घटना दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सड़क किनारे हुई। हमलावरों ने व्यक्ति के सिर पर डंडा मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद उस पर करीब 20 बार लाठी-डंडों से हमला किया गया। वीडियो में आसपास लोग मौजूद दिख रहे हैं, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी शिकायत नहीं मिली है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)