पति ने पत्नी की मैक्सी में आग लगाई:देवरिया के पनिका बाजार की घटना; महिला गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के पनिका बाजार में शनिवार शाम करीब 7 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति ने पत्नी की मैक्सी में आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और महिला को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। पनिका बाजार निवासी सपना मद्देशिया (26) की शादी करीब सात साल पहले राजू मद्देशिया से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी अंशिका (2) और बेटा ऋषभ (6) है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम राजू घर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि शराब पीने के आदी राजू ने सपना से मारपीट की और फिर माचिस से उसकी मैक्सी में आग लगा दी। आग लगने पर सपना चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई। तब तक सपना काफी झुलस चुकी थी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सपना की मां भी मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। सपना ने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उससे मारपीट करता है। उसने कहा कि शनिवार को भी पहले मारपीट की गई और फिर कपड़ों में आग लगाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)