बागपत में परिवार के 5 लोग मारपीट में घायल:परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, जल्द कार्रवाई की मांग की
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सवाखेड़ी गांव में मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एक परिवार के लोग मंगलवार दोपहर 1.30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की। नवाब पिता रखमुद्दीन ने बताया कि 8 नवंबर की दोपहर पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। परिवार के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया और पुलिस ने घायलों का इलाज कराया। परिवार ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और मारपीट करने वाले लोग धमकी दे रहे हैं। हमले में एक गर्भवती महिला को भी चोट आई थी। एसपी ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)