आगरा में एक दिन में उठा 1200 टन कूड़ा:दिवाली बाद 3 हजार सफाईकर्मी-32 भारी वाहन मैदान में उतरे
दिवाली के बाद आगरा में जगह-जगह जमा पटाखों के अवशेष और कचरे के ढेर साफ करने के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी। मंगलवार को चारों जोन में चलाए गए विशेष सफाई अभियान के दौरान एक ही दिन में 1200 टन से अधिक कचरा उठाया गया। इसे वाहनों के जरिए कुबेरपुर लैंडफिल साइट पहुंचाया गया। अभियान में करीब 3 हजार सफाईकर्मी सुबह से देर शाम तक जुटे रहे। अपर नगर आयुक्त ने ये बताया अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया, दिवाली के बाद शहर में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक कचरा निकलता है। इसे देखते हुए पहले से ही विशेष सफाई अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई थी। इसके तहत करीब 3 हजार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। कचरा उठाने और परिवहन के लिए 32 ट्रक, टिपर, हाइवा और जेसीबी के साथ 12 लोडर तथा 94 ट्रैक्टर लगाए गए। नगर निगम की टीमों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गली-मोहल्लों में जमा कचरे को उठाया। अभियान के दौरान चारों जोन में सफाई व्यवस्था और कचरा उठान की लगातार निगरानी की गई। जोनल सेनेटरी अधिकारी (जेडएसओ) मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय जेडएसओ और सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों (एसएफआई) को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रंगोली बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
सफाई अभियान को जागरूकता से जोड़ने के लिए शहर के गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) पर आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गईं। इन स्थलों को सजाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर निगम का उद्देश्य दीपावली के बाद जमा हुए अतिरिक्त कचरे का त्वरित निस्तारण कर शहर की सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाना है। अभियान में लगे संसाधन
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)