इंस्टाग्राम पर दर्द भरा स्टेटस लगाकर सुसाइड किया:पिता ने पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

Nov 10, 2026 - 17:16
0
इंस्टाग्राम पर दर्द भरा स्टेटस लगाकर सुसाइड किया:पिता ने पत्नी और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
महोबा में पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान 25 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के गहरा पहाड़िया गांव निवासी मनोज ने जान देने से पहले इंस्टाग्राम पर दर्दभरे स्टेटस लगाए थे। मृतक के पिता ने बहू और ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर बेटे को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और खाने-पीने तक के लिए परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्टाग्राम पर लगाए दो दर्दभरे स्टेटस मनोज ने सोमवार शाम को पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टेटस लगाए थे, जिनमें उसका दर्द और मानसिक परेशानी साफ झलक रही थी। एक स्टेटस में उसने जाहिर किया कि पहली बार ऐसी दिवाली आई है, जिसमें उसे कोई खुशी नहीं है। वहीं, दूसरे स्टेटस में उसने खुदा से इस परेशानी से मुक्ति देने की गुहार लगाई थी। पिता ने बहू समेत पांच लोगों पर लगाए आरोप मृतक के पिता तोरण सिंह ने अपनी बहू नेहा, ससुर सीताराम, साले तेज सिंह, बड़े साले पृथ्वी और पृथ्वी की पत्नी पर बेटे को लगातार प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से बेटे को गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। आरोप है कि उसे खाने-पीने तक के लिए परेशान किया जाता था और पैसों की मांग भी की जाती थी। पिता के मुताबिक, बहू की ओर से पहले मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, जिसके चलते बेटा काफी तनाव में रहता था। पिता ने आरोपियों के खिलाफ न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मासूम बेटे को छोड़ गया मनोज मृतक अपने पीछे एक मासूम बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शव का पोस्टमॉर्टम कराया। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User