लव अफेयर में टीचर की हत्या, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार:देवरिया में वैगनआर में रखकर झाड़ियों में फेका था शव, कार जब्त

Nov 02, 2026 - 13:54
0
लव अफेयर में टीचर की हत्या, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार:देवरिया में वैगनआर में रखकर झाड़ियों में फेका था शव, कार जब्त
देवरिया में टीचर की हत्या के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल सफेद मारुति वैगनआर कार भी कब्जे में ली है। फिलहाल पुलिस ने लव अफेयर में हत्या करने की बात कही है। टीचर का शव शनिवार शाम करीब 7 बजे कन्हौली गांव के बाहर झाड़ियों के पास मिला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद कार से आए लोगों ने डिग्गी से युवती का शव फेंका और वहां से भाग गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और करीब दो किलोमीटर तक कार का पीछा किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भाग निकला। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की है। अब जानें पूरा मामला… गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के खुरहुरी लोहार टोला की रहने वाली रानी 31 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। परिवार को बताया था कि उस दिन उन्हें वेतन मिलना है। स्कूल से दोपहर करीब 3 बजे निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचीं। उसी शाम कन्हौली गांव के पास कार की डिग्गी से उनका शव झाड़ियों में फेंका गया। कार की डिग्गी से शव फेंककर भागे शनिवार शाम करीब 7 बजे कन्हौली गांव के बाहर झाड़ियों के पास सफेद कार से आए लोगों ने डिग्गी से युवती का शव फेंका और भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और करीब दो किलोमीटर तक कार का पीछा किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भाग निकला। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कार घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर रामलक्षन पुलिस चौकी के सामने से भी गुजरी थी। वहां पुलिसकर्मियों ने उसकी खुली डिग्गी देखी थी, लेकिन कार को रोका नहीं गया। वाट्सऐप पर तस्वीर देखकर हुई पहचान शव मिलने के बाद पुलिस ने महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। रविवार शाम करीब 6 बजे गांव के कुछ लोगों ने वाट्सऐप ग्रुप पर तस्वीर देखी और रानी के रूप में पहचान की। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिवार के लोग रामलक्षन पुलिस चौकी पहुंचे। रविवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने शव की पहचान की। बेटी का शव देखकर मां गीता रोते-रोते बेहोश हो गईं। पिता की शिकायत पर केस, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार रानी के पिता सुभाष चंद्र विश्वकर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। इसके आधार पर गोरखपुर जिले के मिट्ठा बेल निवासी स्कूल प्रबंधक विजय निषाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शव फेंकने में इस्तेमाल वैगनआर कार भी कब्जे में ली गई है। रुद्रपुर के कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… शिवानी बोली- मार्विन को काला रंग उसकी मर्जी से लगाया, टेसू के बारे में बताया था; अमेरिकी यूट्यूबर ने कहा था, मेरा मजाक बनाया अमेरिकी दोस्त मार्विन आची के आरोपों पर बिग बॉस फेम औरैया की शिवानी कुमारी ने जवाब दिया है। शिवानी का कहना है कि टेसू की शादी कराने का कार्यक्रम पहले से फिक्स था। मार्विन को इसके बारे में पता था। उनकी सहमति से ही उन्हें तैयार किया गया था। मार्विन आची ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने शिवानी पर दोस्ती और भरोसे की आड़ में मजाक उड़ाने और लाइक्स-व्यूज के लिए अपमानित करने का आरोप लगाया था। शिवानी से दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने फोन पर बात की। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User