बाल दिवस पर विद्यालय में सजा मेला:अनिल गुप्ता ने बच्चों को राशि और उपहार देकर बढ़ाया उत्साह

Nov 14, 2026 - 13:38
0
बाल दिवस पर विद्यालय में सजा मेला:अनिल गुप्ता ने बच्चों को राशि और उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
बुलंदशहर के अनूपशहर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती यानी बाल दिवस के अवसर पर कान्ति प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गोलगप्पे, पकौड़ी सहित विभिन्न लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए। अतिथियों और अभिभावकों ने बच्चों के स्टॉल पर पहुंचकर व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल गुप्ता ने किया। इस दौरान विद्या भारती क्षेत्रीय समिति के सदस्य जितेन्द्र तेवतिया, विद्यालय अध्यक्ष ब्रजेश नागल, प्रबंधक संजीव गुप्ता, अशोक गोयल और प्रधानाचार्य राजेश शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर बच्चों के हुनर की सराहना की। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए अनिल गुप्ता ने स्टॉल लगाने वाले प्रत्येक भैया-बहन को उपहार के साथ 200-200 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी। वहीं मेले में शामिल अन्य बच्चों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में आचार्य दाताराम, रामकिशन और भुवनेश का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User