लखनऊ में सिगरेट नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर की हत्या:सिर पर अध्धे से वार किया, मरा समझकर छोड़कर भागा
लखनऊ के मानकनगर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रमाशंकर उर्फ छोटू कालिया (55) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी वीरेश बहादुर सिंह उर्फ किंकी राजपूत (26) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले दोनों के बीच सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। सिगरेट नहीं देने पर रमाशंकर ने आरोपी को गाली दी और उसके सिर पर अध्धे से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पाइप और अध्धे से रमाशंकर के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वीरेश बहादुर सिंह निवासी मंगलखेड़ा, रामनगर आलमबाग का रहने वाला है। उसे बुधवार को मुखबिर की सूचना पर रामनगर स्थित स्लीपर ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। शराब के नशे में हुआ था विवाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 9 नवंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे वह मोहल्ले में रहने वाले रमाशंकर के घर गया था। वहां रमाशंकर शराब के नशे में थे। इसी दौरान उन्होंने उससे सिगरेट मांगी। आरोपी ने सिगरेट नहीं होने की बात कही तो रमाशंकर नाराज हो गए और उसे गाली देने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके सिर पर अध्धे से हमला कर दिया। आरोपी के मुताबिक, इसके जवाब में उसने पाइप और अध्धे से रमाशंकर के सिर पर वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। आरोपी को लगा कि रमाशंकर की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह बिना किसी को कुछ बताए मौके से भाग निकला। बेटे की तहरीर पर दर्ज हुई थी एफआईआर मृतक के बेटे आशू की तहरीर पर मानकनगर थाने में 10 नवंबर को आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना एसीपी कैंट कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)