जालौन के होटल में आग लगी:दमकल टीम बुझाने में जुटी; शॉर्ट सर्किट की आशंका

Nov 28, 2026 - 11:39
0
जालौन के होटल में आग लगी:दमकल टीम बुझाने में जुटी; शॉर्ट सर्किट की आशंका
जालौन कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जालौन-औरैया मुख्य मार्ग स्थित एस.के इन (S.K IN) ओयो होटल में अचानक भीषण आग लग गई। होटल से उठती आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए होटल में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई। आनन-फानन में सभी लोग होटल से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। होटल से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग की लपटें दूर से दिखाई देने के कारण घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मुख्य मार्ग पर लोगों की भीड़ जुटने से आसपास के क्षेत्र में भी हलचल का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। वहीं, एहतियात के तौर पर होटल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। होटल में आग लगने की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। फिलहाल आग से हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User