बाराबंकी में महंगाई से बदला पटाखों का बाजार:व्यापारियों का दावा, कम कीमत के चलते बढ़ी मांग
बाराबंकी में दीपावली के लिए पटाखा बाजार सजने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि महंगाई के चलते देशी पटाखों की जगह ग्राहक चाइनीज पटाखे खरीद रहे हैं। कम कीमत और ग्राहकों के बेहतर रिस्पॉन्स के कारण इनकी मांग बढ़ी है। व्यापारियों के मुताबिक, पटाखों की बढ़ती कीमतों से ग्राहकों का बजट बिगड़ा है। देशी पटाखे महंगे लगने के कारण लोग अपने बजट के हिसाब से सस्ते विकल्प तलाश रहे हैं। हालांकि, कुछ ग्राहक पारंपरिक देशी पटाखों को भी पसंद कर रहे हैं। बाराबंकी में पटाखा बाजार का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह ने किया। उन्होंने बाजार में व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार बाजार में दुकानों की संख्या कम है। महंगाई, बढ़ती लागत और बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद कम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)