डीएम-एसपी ने चरखारी मेला स्थल का निरीक्षण किया:9 नवंबर के मेले के लिए सुरक्षा, सफाई और यातायात व्यवस्था देखी
महोबा में शनिवार दोपहर आगामी मेला सहस्त्र श्री स्वामी गोवर्धन नाथ जू महाराज को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम प्रभाष कुमार और एसपी शशांक सिंह ने चरखारी मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। महोबा में आस्था के बड़े केंद्र मेला सहस्त्र श्री स्वामी गोवर्धन नाथ जू महाराज के आयोजन को ऐतिहासिक, भव्य और पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन अभी से एक्शन मोड में आ गया है। आगामी 9 नवंबर को आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर डीएम प्रभाष कुमार और एसपी शशांक सिंह ने चरखारी स्थित मेला स्थल पर शनिवार समय करीब दो बजे पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और पार्किंग स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। सुरक्षा के मोर्चे पर एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं पर कड़ी निगरानी और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने की बात कही गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चरखारी अवनीश तिवारी और ईओ नगर पालिका अमरजीत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस मुस्तैदी से साफ है कि इस बार का मेला न सिर्फ सुरक्षित होगा, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए बेहद सुविधाजनक भी रहने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)