BRICS समिट में शामिल हुई गोरखपुर की डॉ. सुनीत कोहली:इंटरनेशनल मंच पर रखें विचार, शिक्षा, क्षमता निर्माण और कौशल विकास पर हुई चर्चा

Nov 29, 2026 - 06:04
0
BRICS समिट में शामिल हुई गोरखपुर की डॉ. सुनीत कोहली:इंटरनेशनल मंच पर रखें विचार, शिक्षा, क्षमता निर्माण और कौशल विकास पर हुई चर्चा
गोरखपुर की CBSE सिटी कोऑर्डिनेटर और बी.एन. पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुनीत कोहली हाल ही में BRICS वुमन लीडरशिप में शामिल हुई थी। जिसमें 11 से 13 देशों के 100 से अधिक महिला लीडर्स ने हिस्सा लिया था। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में डॉ. कोहली ने जमीनी और स्कूली स्तर की शिक्षा से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने समिट के दौरान 'शिक्षा, क्षमता निर्माण और कौशल विकास' के साथ 'महिला नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता' जैसे टॉपिक्स पर हुए सेशन में हिस्सा लिया। आयोजन में डॉ. कोहली को 'ब्रिक्स वुमेन लीडर्स काउंसिल' के एक संस्थापक सदस्य के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह आयोजन राजस्थान के बनस्थली में किया गया था। इसके बाद डॉ. कोहली फरवरी 2027 में रूस के मॉस्को में अपना खास प्रोजेक्ट पेश करेंगी। महिला सशक्तिकरण के लिए मिला था खास न्योता शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कामों के लिए डॉ. सुनीत कोहली को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में खास तौर पर बुलाया गया था। समिट में उन्होंने 'शिक्षा, क्षमता निर्माण और कौशल विकास' के साथ-साथ 'महिला नेतृत्व और फैसले लेने की क्षमता' जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर स्कूली शिक्षा को मजबूत करके ही समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। अब मॉस्को में पेश करेंगी प्रोजेक्ट डॉ. कोहली फरवरी 2027 में रूस के मॉस्को में होने वाले कार्यक्रम में “ डेवलपिंग ह्यूमन पोटेंशियल फ्रॉम कॉंसेप्शन तो सेल्फ डिटर्मिनेशन इन्क्लुडिंग एनवायरमेंटल एजुकेशन' टॉपिक पर अपनी प्रस्तुति देंगी। इसका मतलब है- गर्भ में आने से लेकर खुद फैसले लेने लायक बनने तक इंसान की क्षमता का विकास, जिसमें पर्यावरण की पढ़ाई भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट इस बात पर फोकस करता है कि जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर इंसान के व्यक्तित्व, जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति समझ को कैसे विकसित किया जाए। 30 साल से ज्यादा का अनुभव शिक्षा जगत में तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डॉ. कोहली टीचर ट्रेनिंग, बच्चों के मनोविज्ञान और सबको साथ लेकर चलने वाली शिक्षा व्यवस्था पर लगातार काम कर रही हैं। वे बी.एन. पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल और सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर होने के साथ ही 'सृजन लर्निंग' की संस्थापक व एमडी और 'स्पर्श' पहल की संस्थापक व निदेशक भी हैं। उनका मानना है कि पढ़ाई का मकसद सिर्फ नौकरी पाना या परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि संवेदनशील, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। कई बड़े अवॉर्ड्स से हो चुकी हैं सम्मानित उनके इन्हीं कामों के लिए उन्हें 'प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड', 'वुमन ऑफ द मिलेनियम अवॉर्ड', 'ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन अवॉर्ड' और 'इनोवेशन-इन-प्रोसेस फेलोशिप अवॉर्ड' जैसे कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User