बदायूं में कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों के रास्ते बदले:23 नवंबर सुबह आठ बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन, वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे वाहन

Nov 22, 2026 - 23:40
0
बदायूं में कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों के रास्ते बदले:23 नवंबर सुबह आठ बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन, वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे वाहन
बदायूं में मेला ककोड़ा और कछला गंगा घाट पर 24 नवंबर को होने वाले मुख्य स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जिले में 23 नवंबर सुबह आठ बजे से 25 नवंबर रात आठ बजे तक भारी और अन्य वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट और कादरचौक इलाके में लगने वाले मेला ककोड़ा (मिनी कुंभ) में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने यह प्लान तैयार किया है। बरेली-बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा जाने वाले वाहन बरेली और बदायूं से कासगंज, एटा, मथुरा, आगरा और हाथरस जाने वाले भारी वाहन उझानी-सहसवान तिराहा से सहसवान, गुन्नौर और नरौरा पुल होकर जाएंगे। इन शहरों से बरेली और बदायूं आने वाले वाहन नरौरा पुल, गुन्नौर और सहसवान होते हुए उझानी पहुंचेंगे। कछला पुल और कादरचौक रोड पर भी डायवर्जन बरेली-बदायूं से कादरचौक रोड या कछला पुल होकर पटियाली, गंजडुंडवारा, अलीगंज और मैनपुरी जाने वाले छोटे और भारी वाहन नवादा चौराहा व दातागंज तिराहा से डायवर्ट होंगे। ये वाहन दातागंज रोड, डहरपुर या केशव मंडी चौक, म्याऊं, उसहैत, कटरा और अटैना पुल होते हुए कम्पिल पुल से अपने गंतव्य तक जाएंगे। वहीं, मैनपुरी, पटियाली, गंजडुंडवारा और अलीगंज से आने वाले वाहन कम्पिल और अटैना पुल से कटरा, उसहैत, म्याऊं होते हुए केशव मंडी चौक या डहरपुर और दातागंज रोड से बरेली-बदायूं पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के वाहनों पर लागू नहीं होगा डायवर्जन मेला ककोड़ा और कछला गंगा स्नान में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर डायवर्जन लागू नहीं होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User