अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत:कानपुर से उन्नाव काम देखने जा रहे थे

Nov 24, 2026 - 12:47
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत:कानपुर से उन्नाव काम देखने जा रहे थे
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिओ पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान आलोक (33) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई है। वह मूलरूप से जौनपुर के रहने वाले थे। राजमिस्त्री का काम करने के लिए कानपुर में किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह निर्माण कार्य से जुड़ा काम देखने के लिए उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान अजगैन क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर के बाद सड़क पर गिरकर हुए गंभीर घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भारी वाहन की टक्कर लगने से आलोक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का खर्च चलाने के लिए करते थे राजमिस्त्री का काम आलोक की मौत की सूचना मिलने के बाद जौनपुर में रह रहे परिवार के लोग उन्नाव आने की तैयारी में जुट गए। वह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का खर्च चलाते थे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User