सीतापुर में बुजुर्ग की पीटकर हत्या:झोपड़ी के बाहर मिला शव, बेटे ने गांव के दो लोगों पर लगाया आरोप

Nov 22, 2026 - 23:40
0
सीतापुर में बुजुर्ग की पीटकर हत्या:झोपड़ी के बाहर मिला शव, बेटे ने गांव के दो लोगों पर लगाया आरोप
सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे एक बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उनका शव गांव के दक्षिण स्थित खेत में बनी झोपड़ी के बाहर पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घर के पास बाग में झोपड़ी बनाकर रहते थे बुजुर्ग जानकारी के अनुसार, खिड़कीपुरवा गांव निवासी रम्मा (67) पुत्र बदलू गांव के दक्षिण में अपने घर के पास स्थित बाग में झोपड़ी बनाकर रहते थे। रविवार देर शाम उनका शव झोपड़ी के बाहर पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा था विवाद मृतक के बेटे सुंदर ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही कुलदीप और रामू पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, दोनों आरोपियों का रम्मा से जमीन और रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर उनकी हत्या किए जाने का आरोप है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User