भैया दूज पर बहन के घर तिलक कराने पहुंचे शिवपाल:इटावा में मुलाकात के दौरान भावुक हुईं कमला देवी

Nov 11, 2026 - 12:57
0
भैया दूज पर बहन के घर तिलक कराने पहुंचे शिवपाल:इटावा में मुलाकात के दौरान भावुक हुईं कमला देवी
इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार रात करीब 8 बजे अपनी इकलौती बहन कमला देवी के घर तिलक कराने पहुंचे। शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बहन के आवास पर मुलाकात के दौरान भावुक पल देखने को मिला। बातचीत के बीच कमला देवी की आंखों में आंसू भर आए। भाई-बहन की इस मुलाकात का वीडियो सामने आया हैं। त्योहारों पर बहन से मिलने पहुंचते हैं शिवपाल शिवपाल सिंह यादव और कमला देवी के बीच पारिवारिक लगाव की झलक त्योहारों पर अक्सर देखने को मिलती है। कमला देवी, मुलायम सिंह यादव और उनके भाइयों की इकलौती बहन हैं। वह अपने परिवार के साथ इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं। उनके पति अर्जुन सिंह यादव शिक्षा विभाग में बसरेहर स्थित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। शिवपाल सिंह यादव पारिवारिक परंपरा निभाते हुए रक्षाबंधन, भैया दूज, होली और दीपावली जैसे अवसरों पर बहन से मिलने उनके घर पहुंचते हैं। रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने और भैया दूज पर तिलक कराने की परंपरा वह लगातार निभाते आ रहे हैं। मुलायम सिंह के निधन के बाद भी जारी है परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद भी परिवार में त्योहारों पर बहन से मिलने की परंपरा जारी है। शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रक्षाबंधन और भैया दूज जैसे अवसरों पर कमला देवी के घर पहुंचते हैं। मंगलवार रात भाई-बहन की मुलाकात के दौरान कमला देवी की आंखों में आंसू आने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में भाई-बहन के बीच पारिवारिक अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव दिखाई दे रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User