भैयादूज पर बिजनौर बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़:कई मार्गों पर दोगुनी की गई बसों की संख्या, रोडवेज अलर्ट,
भैयादूज पर बुधवार सुबह से बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। कई यात्रियों को देर तक इंतजार के बाद बस मिली। परिवहन निगम ने यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए जिले के प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे दोगुने कर दिए हैं। जरूरत पड़ने पर मेरठ और हरिद्वार रूट पर भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। चंदक, मंडावर, भागूवाला, कोतवाली, नहटौर, नगीना, धामपुर, अफजलगढ़, स्योहारा, नूरपुर और जलीलपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। भैयादूज पर बहनें भाइयों के घर जाकर तिलक करती हैं। कई भाई भी अपनी बहनों से मिलने उनकी ससुराल जाते हैं। इस वजह से हर साल रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ती है। स्टेशन इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह से बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ है। सभी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं और वे खुद बस स्टैंड पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों का इंतजाम किया गया है। लंबी दूरी की बसें भी स्थानीय मार्गों पर चलाई जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)