भैया दूज पर फफूंद स्टेशन में यात्रियों की भीड़ उमड़ी:औरैया में भाइयों से मिलने निकलीं बहनें, सीट पाने को मशक्कत

Nov 11, 2026 - 11:21
0
भैया दूज पर फफूंद स्टेशन में यात्रियों की भीड़ उमड़ी:औरैया में भाइयों से मिलने निकलीं बहनें, सीट पाने को मशक्कत
औरैया जिले में बुधवार को भैया दूज मनाया गया। सुबह से सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ रही। भाई बहनों से तिलक कराने उनके घर पहुंचे, वहीं बहनें भाइयों से मिलने के लिए सफर पर निकलीं। फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह से यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों की कतारें लगी रहीं। स्टेशन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें यात्रियों से भरी थीं। सामान्य और आरक्षित कोचों में भी भीड़ रही। घर पहुंचने के लिए लोग ट्रेन में जगह पाने की कोशिश करते दिखे। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात रहे। उन्होंने प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में निगरानी रखी। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगने की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। यातायात संभालने के लिए पुलिसकर्मी प्रमुख जगहों पर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User