भाजपा नेत्री ने BJP नेता पर दर्ज कराया मुकदमा:बोलीं- उधार मांगने पर बेटे को बंधक बनाया, असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी

Nov 05, 2026 - 21:15
0
भाजपा नेत्री ने BJP नेता पर दर्ज कराया मुकदमा:बोलीं- उधार मांगने पर बेटे को बंधक बनाया, असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी
गोंडा में भाजपा नेत्री ने भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर उनके बेटे बंधक बनाया गया और असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा आपत्तिजनक पोस्ट डालकर छवि धूमिल करने और 8.50 लाख रुपये का चेक बाउंस कराने का भी आरोप लगाया। 4 नवंबर की रात करीब 8 बजे दर्ज मुकदमा दर्ज हुआ। मामला गुरुवार को सामने आया। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। बेटे ने कई किस्तों में दिए थे रुपये नगर कोतवाली क्षेत्र की न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी में बीना श्रीवास्तव रहती हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया- आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ अजयदीप ने उनके बेटे अतुल श्रीवास्तव से कई किस्तों में रुपए उधार लिए थे। रकम वापस करने के लिए आरोपी ने 1 अगस्त 2026 को अतुल के नाम इंडियन बैंक का 8 लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया था। चेक बैंक में लगाया गया तो खाता पहले से बंद होने के कारण भुगतान नहीं हुआ। इसकी शिकायत करने और रुपए मांगने पर आरोपी लड़ने लगा। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप शिकायत के मुताबिक, रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालनी शुरू कर दीं। इससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हुई। आरोप है कि दोबारा रुपये मांगने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। चौपाल सागर के पास गाड़ी रोककर दिखाई रिवॉल्वर बीना श्रीवास्तव ने आरोप लगाया- 26 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे वह बेटे अतुल के साथ लखनऊ से गोंडा लौट रही थीं। इसी दौरान चौपाल सागर के पास आरोपी ने साथियों के साथ उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर गाली-गलौज की और चेक वापस करने का दबाव बनाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मां-बेटे किसी तरह वहां से निकल पाए। क्राइम इंस्पेक्टर को सौंपी गई जांच नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे जांच क्राइम इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव को सौंपी गई। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User