डीजी पीजी कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम:छात्राओं को मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Nov 05, 2026 - 21:47
0
डीजी पीजी कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम:छात्राओं को मतदान और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कानपुर के दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में गुरुवार को ‘अपना वोट जानें’ विषय पर विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, कानपुर नगर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी भव्या मिश्रा के दिशा-निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ. विजय रत्ना तोमर, विशिष्ट अतिथि वैष्णवी गुप्ता एवं केसी पांडेय उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता सिरोही भी मौजूद रहीं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘Know Your Vote’ विषय पर कई रोचक सवाल पूछे, जिनका अतिथियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक शिवम शर्मा, अथर्व, अनुकृति, स्वास्तिक, ऋषभ गुप्ता और आकांक्षा शुक्ला सहित युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User