भदोही में 17 प्रतिष्ठानों की जांच, 9 के खिलाफ कार्रवाई:घटतौली के दो मामले पकड़े, मिठाई तौलते समय डिब्बे का वजन अलग रखने के निर्देश
भदोही में दीपावली से पहले ग्राहकों को घटतौली और माप-तौल में होने वाली गड़बड़ियों से बचाने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने बाजारों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 17 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें गड़बड़ी मिलने पर 9 मामलों में कार्रवाई की गई। इनमें घटतौली के दो मामले शामिल हैं। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक चंद्रजीत यादव ने जिले के अलग-अलग बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई, गिफ्ट पैक, सर्राफा, पेंट, किराना और हार्डवेयर की दुकानों की जांच की गई। डिब्बे का वजन अलग रखने के निर्देश जांच के दौरान मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि मिठाई तौलते समय डिब्बे का वजन अलग रखें। मिठाई के कुल वजन में डिब्बे का वजन शामिल न करें, ताकि ग्राहकों को तय कीमत के अनुसार पूरी मात्रा मिल सके। वरिष्ठ निरीक्षक चंद्रजीत यादव ने बताया कि ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए विभाग लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाएगा। माप-तौल में गड़बड़ी या घटतौली मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)