मोती कुंज तिराहे पर अतिक्रमण करने वाले पर जुर्माना:नगर निगम की टीम ने बिल्डिंग मटेरियल विक्रेता से वसूले 30500 रुपए

Nov 06, 2026 - 21:12
0
मोती कुंज तिराहे पर अतिक्रमण करने वाले पर जुर्माना:नगर निगम की टीम ने बिल्डिंग मटेरियल विक्रेता से वसूले 30500 रुपए
मथुरा शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को परिवर्तन दल की टीम ने एनएचएआई और संबंधित अधिकारियों के साथ मोती कुंज तिराहा स्थित हाईवे सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल रखकर रास्ते पर कब्जा करने वाले विक्रेता के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। टीम ने संबंधित व्यक्ति पर 30 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने हाईवे सर्विस रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न होने का मामला सामने आया। बिल्डिंग मटेरियल सड़क किनारे रखे जाने से सर्विस रोड पर वाहनों और राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही थी। इस पर परिवर्तन दल की टीम ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30,500 रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक मार्गों पर निर्माण सामग्री रखने, दुकानों के बाहर सामान फैलाने और सड़क पर अवैध कब्जा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इससे कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। कार्रवाई के दौरान टीम ने लोगों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और सर्विस रोड पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले लोगों में हलचल मची हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User