भदोही में दिवाली की रात चोरी:सोने-चांदी के गहने ले गए, सुबह वारदात का पता चला

Nov 09, 2026 - 09:46
0
भदोही में दिवाली की रात चोरी:सोने-चांदी के गहने ले गए, सुबह वारदात का पता चला
भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र के मोन गांव में दीपावली की रात चोरों ने शिवशंकर मिश्रा के घर से सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान चुरा लिया। परिवार के सोते समय चोर दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे। चोर घर में रखे बक्से उठाकर पास के बगीचे में ले गए। वहां ताले तोड़कर उनमें रखे गहने और सामान निकाल लिया। बक्से और कपड़े बगीचे में बिखरे मिले। सुबह चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। कोइरौना थाना प्रभारी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल देखा और जांच शुरू की। पुलिस ने चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User