फर्रुखाबाद में करीब 3 करोड़ रुपए की आतिशबाजी हुई:देर रात तक जले पटाखे, आवाज वाले पटाखों की मांग ज्यादा रही

Nov 09, 2026 - 09:46
0
फर्रुखाबाद में करीब 3 करोड़ रुपए की आतिशबाजी हुई:देर रात तक जले पटाखे, आवाज वाले पटाखों की मांग ज्यादा रही
फर्रुखाबाद में दीपावली पर करीब 3 करोड़ रुपए की आतिशबाजी हुई। शहर और ग्रामीण इलाकों में देर रात तक पटाखे चलते रहे। आतिशबाजी की बिक्री धनतेरस से शुरू हो गई थी। जिले में आतिशबाजी की दुकानें आठ जगह लगी थीं। कारोबारियों के मुताबिक, इस बार पिछली बार की तुलना में कम लाइसेंस जारी हुए, लेकिन बिक्री पर खास असर नहीं पड़ा। आकाशीय आतिशबाजी की मांग ज्यादा रही बाजार में आकाशीय आतिशबाजी की मांग ज्यादा रही। लोगों ने फुलझड़ी, अनार और चकरी भी खरीदी। महंगी होने के बावजूद लोगों ने नई तरह की आतिशबाजी में रुचि दिखाई। पिछले सालों की तरह इस बार भी रोशनी वाले पटाखों के मुकाबले आवाज वाले पटाखों की मांग ज्यादा रही। करीब 70 प्रतिशत खरीदार आवाज वाले पटाखे मांगते दिखे। रंगीला, सीको, बादशाह, चीकू और गिन्नी पटाखों की मांग रही। महिलाओं ने रोशनी वाले पटाखे पसंद किए महिलाओं और लड़कियों ने रोशनी वाले और आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी करने वाले पटाखे पसंद किए। आतिशबाजी विक्रेता संदीप ने बताया कि अनार, बुलेट बम और तेज आवाज वाले पटाखे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। सिंगल शॉट, आसमानी बिजली, फैंसी शॉट, सात कलर शॉट, 12 कलर शॉट, 120 शॉट और पेंटा स्काई भी लोगों की पसंद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User