बहराइच में हवा भरने की टंकी फटी, किशोर घायल:अस्पताल भेजा गया; इलाज जारी

Nov 18, 2026 - 14:37
0
बहराइच में हवा भरने की टंकी फटी, किशोर घायल:अस्पताल भेजा गया; इलाज जारी
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार को एक जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। हवा भरने वाली टंकी अचानक तेज आवाज के साथ फट गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग सहम गए। हादसे की चपेट में आने से करीब 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक बलहा और तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा दौलतपुर में बुधवार को हवा भरने वाली टंकी अचानक फट गई। हादसे में नासिर पुत्र जलालुद्दीन (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाने की कराई व्यवस्था हादसे के बाद घायल किशोर को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए आगे आते हुए घायल नासिर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हर कोई किशोर की सलामती के लिए दुआ करता नजर आया। टंकी फटने की वजह पर उठे सवाल इस हादसे ने हवा भरने वाली टंकियों और दबावयुक्त उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर टंकी किस वजह से फटी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था, यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User