500 लीटर फोम से कैमिकल फैक्ट्री की आग बुझाई:पानी पर तैरने वाले इंक से फैली आग, फायरकर्मियों ने जान जोखिम में डाली, देखिए तस्वीरें
कानपुर के रूमा स्थित फैक्ट्री एरिया में मंगलवार रात इंक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। रात करीब 9 बजे लगी आग की लपटें एक किलोमीटर दूर हाईवे तक दिखाई दे रही थीं। आग इतनी विकराल थी कि आसपास की फैक्ट्रियों तक इसके फैलने का खतरा पैदा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 15 गाड़ियां लगाई गईं, जिन्होंने 100 चक्कर लगाए, करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत की गई, यहां तक कैमिकल की आग पर काबू पाने के लिए फोम का इस्तेमाल करना पड़ा। आग के दौरान दमकलकर्मियों ने किस तरह मोर्चा संभाला और 4 घंटे तक लगातार जूझकर आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका, आग बेहद भयावह थीं, देखिए तस्वीरों में… 2 तस्वीरें…
110 फायरकर्मी 4 घंटे तक करते रहे मशक्कत आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों ने 40 से ज्यादा चक्कर लगाए। करीब 100 गाड़ियों के बराबर पानी खर्च हुआ। फायर विभाग के 110 कर्मचारी लगातार 240 मिनट तक लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। फायरकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवारों पर चढ़कर और पीछे के रास्ते से अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका। पानी के ऊपर तैरता था केमिकल, इसलिए बढ़ती जा रही थी आग फैक्ट्री में इंक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला केमिकल ज्वलनशील था। इसकी खासियत यह है कि यह पानी के ऊपर भी तैरता रहता है। ऐसे में आग बुझाना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था। केमिकल की वजह से आग लगातार विकराल रूप ले रही थी। फायरकर्मियों ने चारों तरफ से फैक्ट्री को घेरकर आग बुझाने का अभियान चलाया। 500 लीटर फोम का किया इस्तेमाल CFO दीपक शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री में केमिकल की वजह से आग लगी थी। इस पर काबू पाना काफी चुनौतीपूर्ण था। दमकल की गाड़ियों से पानी की बौछार करने के साथ फोम का भी इस्तेमाल किया गया। फोम भारी होने के कारण केमिकल की आग को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ। आग बुझाने के लिए करीब 500 लीटर फोम का इस्तेमाल किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)