नाबालिग से अप्राकृतिक-दुष्कर्म में दोषी को 12 साल की सजा:बलिया में पड़ोसी को भांग खिलाकर की थी वारदात, 20 हजार रुपए का जुर्माना

Nov 22, 2026 - 07:09
0
नाबालिग से अप्राकृतिक-दुष्कर्म में दोषी को 12 साल की सजा:बलिया में पड़ोसी को भांग खिलाकर की थी वारदात, 20 हजार रुपए का जुर्माना
बलिया की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में रामनरायण तिवारी को 12 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। फैसला 21 नवंबर को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), कोर्ट नंबर 8 ने सुनाया। पॉक्सो एक्ट की धारा 4 में दोषी करार रामनरायण तिवारी, शिवनाथ तिवारी का बेटा है। वह बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद का रहने वाला है। अदालत ने उसे पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत दोषी ठहराया। भांग की गोली खिलाकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस के मुताबिक, 9 जुलाई 2018 की रात रामनरायण ने अपने पड़ोसी के नाबालिग भाई को भांग की गोली खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। मामले में बांसडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई पैरवी पुलिस महानिदेशक के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने मामले की पैरवी की। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, पैरोकार और अभियोजन अधिकारियों ने सजा दिलाने में भूमिका निभाई। अभियोजन अधिकारी विमल कुमार राय थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User