बिलासपुर अनाज मंडी में दीपोत्सव:किसानों, व्यापारियों और सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, स्वच्छता बनाए रखने की अपील
रामपुर में बिलासपुर स्थित कृषि उत्पादन अनाज मंडी में शुक्रवार को ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान के तहत दीपोत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री और मंडी निदेशक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों, व्यापारियों और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडी परिसर को विद्युत झालरों और दीपों से सजाया गया। मंडी समिति के सचिव सोमेंदु कौशिक ने कहा कि दीपोत्सव प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है। मंडी की व्यवस्था बनाए रखने में किसानों, व्यापारियों और सफाई कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से मंडी परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में धन्नूमल बंसल, सुदर्शन मदान, राजीव अग्रवाल और सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)